सनराइज स्कूल में उमंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस, योगाचार्य उमेश चंद्र ओली ने फहराया तिरंगा

सनराइज स्कूल में उमंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस, योगाचार्य उमेश चंद्र ओली ने फहराया तिरंगा

■सनराइज स्कूल में उमंग से मनाया स्वतंत्रता दिवस, योगाचार्य उमेश चंद्र ओली ने फहराया तिरंगा

■योग साधकों और विद्यालय परिवार ने देश की एकता-अखंडता का लिया संकल्प

■सितारगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनराइज स्कूल परिसर में शुक्रवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। योगाचार्य उमेश चंद्र ओली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में सनराइज स्कूल की प्रधानाचार्य बीना जोशी, दीपू जोशी, डॉ. मीरा रावत, दीपा रावत, विमला खत्री,अनिता जोशी,नीमा देवी,तुलसी लटवाल,सोनू लटवाल,हेमा कश्यप,चम्पा बिष्ट,सावित्री देवी और सुनीता समेत विद्यालय परिवार, योगाचार्य और योग साधकों ने प्रतिभाग किया।

★योग साधकों ने दिखाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योग सीखने वाले छात्र-छात्राओं और साधकों में खासा उत्साह नजर आया। सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ आजादी का पर्व मनाया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
योगाचार्य उमेश चंद्र ओली ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को एकाग्र और जीवन में अनुशासन लाने का माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना जोशी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में देशप्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रगान और देशभक्ति के वातावरण के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page