रक्तांजलि से दी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, 64 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तांजलि से दी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, 64 लोगों ने किया रक्तदान

■रक्तांजलि से दी शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, 64 लोगों ने किया रक्तदान

■ पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह व ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया शिविर का शुभारंभ

■सितारगंज। अमर शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को शहर में सेवा और समर्पण का अनूठा संदेश देखने को मिला। शहीद ऊधम सिंह रक्त सेवा ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान कर शहीद को रक्तांजलि अर्पित की। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह और ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। अब तक 48 रक्तदान शिविर आयोजित कर सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ितों को रक्त उपलब्ध कराने, आपातकालीन रक्तदान, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, कानूनी सहायता और मानवाधिकार संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। किसी जरूरतमंद को समय पर मिला रक्त उसके परिवार की खुशियां लौटा सकता है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।” उन्होंने ट्रस्ट की सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग का प्रतीक है। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
शिविर में दर्जा राज्यमंत्री रंजीत सिंह नामधारी,पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह, समाजसेवी हैप्पी सिंह, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्मल, गुरनाम सिंह, किसान नेता बलजिंदर सिंह मान, ग्राम प्रधान रेशम सिंह, प्रदीप सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और रक्तदाता मौजूद रहे। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page