नगर पालिका परिसर में निकला अजगर, मचा हड़कंप

■नगर पालिका परिसर में निकला अजगर, मचा हड़कंप
■सूचना पर पहुंची पुलिस, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

■सितारगंज। नगर पालिका परिषद परिसर में शनिवार को अचानक एक अजगर निकल आने से कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने पर कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को अजगर से दूर रहने की सलाह दी। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद नगर पालिका कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग के रेंजर कैलाश गुडवन्त ने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में निकल सकते हैं। ऐसे में किसी भी वन्यजीव को पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सके।



