हरेला पर्व पर गुर्जर बस्ती में लगा विधिक जागरूकता शिविर,

■हरेला पर्व पर गुर्जर बस्ती में लगा विधिक जागरूकता शिविर,
■38 लाभार्थियों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

■खटीमा। हरेला एवं सेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में गुर्जर बस्ती के 38 लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
माननीय सचिव महोदय के आदेश संख्या-32 (2026-27) के अनुपालन में सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रघुवर सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन पैरा लीगल वॉलंटियर गीता शर्मा ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, लीगल एड क्लीनिक, शिक्षा संबंधी अधिकार, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, नालसा की योजनाओं तथा भूकंप, बाढ़ और सूखा जैसी आपदाओं के दौरान उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शिविर में पैरा लीगल वॉलंटियर गीता शर्मा, रेखा, प्रीति राणा, लाल सिंह के साथ टीम संख्या-40 की मंजू बिष्ट, भगवती देवी और शुभम राणा मौजूद रहे।
शिविर में कुल 38 लाभार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं और विधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।



