98वें सोमवार भी नहीं थमी सेवा की मिसाल, बाबा बर्फानी सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

98वें सोमवार भी नहीं थमी सेवा की मिसाल, बाबा बर्फानी सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

■98वें सोमवार भी नहीं थमी सेवा की मिसाल, बाबा बर्फानी सेवा समिति ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

■सितारगंज। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है—इसी भावना को चरितार्थ करते हुए बाबा बर्फानी सेवा समिति ने सोमवार को लगातार 98वें सप्ताह भी जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए निशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया। समिति ने भोजन के साथ-साथ फलों का वितरण भी किया, जिससे जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।


समिति की ओर से प्रत्येक सोमवार को खटीमा रोड स्थित श्री मोनी बाबा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक “भूखे को अन्न, प्यासे को पानी” अभियान के तहत निशुल्क भोजन वितरित किया जाता है। यह सेवा अभियान 2 सितंबर से लगातार बिना किसी रुकावट के जारी है और अब जनसहयोग से एक जनआंदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है।
सेवादार संदीप गुप्ता”सोनू ने बताया कि समिति का उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संवेदना पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस पुनीत कार्य में अजय शर्मा, संदीप गुप्ता सोनू, एडवोकेट रवि सक्सेना, निशु जोशी, अमित सलूजा, अक्षत जायसवाल, विजय सक्सेना, सत्येंद्र चौहान, दीपेंद्र सिंघल,गिरधारी बिष्ट, नितिन अरोड़ा, अंकुर गुप्ता, धीरज गुप्ता सहित अनेक युवा सेवाभाव से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से भी इस जनसेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस तरह के सेवा कार्य अधिक व्यापक और प्रभावी बनाए जा सकते हैं।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page