LSC इन्फ्राटेक ने किच्छा बाईपास रुद्रपुर में किया वृक्षारोपण

LSC इन्फ्राटेक ने किच्छा बाईपास रुद्रपुर में किया वृक्षारोपण

■एलएससी इन्फ्राटेक ने किच्छा बाईपास रुद्रपुर में किया वृक्षारोपण

■सितारगंज। एलएससी इन्फ्राटेक लि (कुमार ग्रुप आफ इण्डस्ट्रीज)ने किच्छा बाईपास रोड, रुद्रपुर में ग्रुप के निदेशक अभिषेक अग्रवाल एवं जिला खान अधिकारी मनीष परिहार की अगुवाई में वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाकर धरती को हरा भरा रखना व पर्यावरण संरक्षण हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, उन्होंने बताया कि हमने अपने अन्य प्रतिष्ठानों पर भी हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया है। उन्होंने भविष्य के प्रति आगाह करते हुए पर्यावरण को बचाने पर जोर दिया, कहा कि इसके लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाय।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रुप द्वारा इस मानसुन सत्र में अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एक वृक्ष मां के नाम से जो अभियान शुरू किया गया है, वह पर्यावरण, ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का एक प्रभावी समाधान है, इस हम सभी प्रत्येक वर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाये।

मनीष परिहार ने बताया कि उनके अनुरोध पर एलएससी इन्फ्राटेक द्वारा विगत माह बाजपुर में इण्टर कालेज परिसर में भी बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष एलएससी इन्फ्राटेक ने लगाये है। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी मानसुन सत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नही है, बल्कि उन्हें बडा होने तक संरक्षण देना भी हमारी जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर प्रयास करें तो हमारा शहर, हमारा देश हरा भरा तथा प्रदूषण मुक्त बन सकता है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page