20 किलो प्रतिबंध को गोमांस के साथ दो आरोपी की गिरफ्तार

20 किलो प्रतिबंध को गोमांस के साथ दो आरोपी की गिरफ्तार

■20 किलो प्रतिबंध को गोमांस के साथ दो आरोपी की गिरफ्तार

■सितारगंज। गोवंश स्क्वाड ने ग्राम थारू गौरी खेड़ा में छापा मारकर दो दो गोमांस तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 20 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया गया है। गोवंश स्क्वाड को सूचना मिलेगी ग्राम थारू गौरीखेड़ा में तीन गो तस्कर अपने घर में गोमांस काटकर भेज रहे हैं। इस पर टीम ने छापा मारकर 20 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया।

मौके से इरफान पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम थारू गौरीखेड़ा और आरिफ पुत्र हनीफ ग्राम बाँसखेड़ा थाना अमरिया, पीलीभीत को गिरफ्तार किया। पुलिस में मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चाकू और गोमांस बरामद किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इकराम और इरफान ने मंगलवार की रात एक गाय काटी थी। इसका अधिकांश मांस दोनों बेच चुके थे। इस बीच इकराम को पुलिस के आने की भनक लग गई होगी तो वह फरार हो गया। पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में गोवंश स्क्वायड प्रभारी पंकज बेलवाल, कांस्टेबल राजेश गिरि, संजीव कुमार, अहसान अली, अपर उप निरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल जाकिर अली शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page