राष्ट्र निर्माण के लिए प्रबुद्ध जनों की सक्रिय भूमिका जरूरी : सौरभ बहुगुणा

■राष्ट्र निर्माण के लिए प्रबुद्ध जनों की सक्रिय भूमिका जरूरी : सौरभ बहुगुणा
■सितारगंज में प्रबुद्ध सम्मेल में सामाजिक समस्याओं पर किया मंथन

■सितारगंज। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट, में आयोजित “प्रबुद्ध सम्मेलन” का आयोजन हुआ। सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध जनों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, पत्रकारों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्र, समाज एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वर्गों से समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल जिंदल ने की। उन्होंने समाज में वैचारिक जागरूकता, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम समन्वयक आदेश ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट जी.एस. बेदी ने सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों, प्रबुद्ध नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद एवं रचनात्मक चिंतन को नई दिशा प्रदान करते हैं।
सम्मेलन में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, स्कूल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, उत्तरीय समिति, दक्षिणी समिति, शक्तिफार्म समिति सहित अनेक सामाजिक एवं व्यावसाय संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।
इसके अतिरिक्त सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्तिफार्म भाजपा मंडल, बड़ा मंडल तथा सितारगंज मंडल समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





