अपराध मुक्त प्रदेश की योजना पर स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी शुरू।

■अपराध मुक्त प्रदेश की योजना पर स्पेशल टास्क फोर्स की छापेमारी शुरू।

■ऊधम सिंह नगर। अपराध मुक्त प्रदेश के की योजना के अंतर्गत फर्ज़ी शस्त्र धरकों के विरुद्ध की जा रही कर्यवाही में स्पेशल टास्क फोर्स के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। फोर्स ने देर रात्रि 2 लोगों के कब्ज़े से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद कर काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत करवाया है। मीडिया को जारी बयान में एसटीएफ ने बताया कि बीती 10 जून को काशीपुर क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से चार अवैध हथियार व 237 कारतूस बरामद किए गए थे। सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल चामुंडा विहार काशीपुर व दीप्ती अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल को उक्त प्रकरण में दोषी बनाया गया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगतार दबिश दी जा रही थी। बीती रात्रि टीम ने रुद्रपुर रोडवेज के पास से नामजद अभीयुक्त सौरभ अग्रवाल व इसके ड्राइवर अमित पाल को गिरफ्तार कर लिया। फोर्स ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्ज़े से एक 12 बोर की पम्प एक्शन बन्दूक, एक 30 एवं 32 बोर की पिस्टल समेत आठ जीवित कारतूस बरामद किए है। बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में 3 मुकदमो में 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है। साथ ही अब तक दर्ज़न भर अवैध हथियारो के साथ ही 315 कारतूस बरामद किए गए हैँ।
उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। एसटीएफ ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। एसटीएफ से संपर्क हेतु मोबाईल नंबर 9412029536 भी जारी किया गया है।टीम में निरीक्षक विकास चौधरी,निरीक्षक अरुण कुमार,निरीक्षक एम0पी0सिंह,उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी,कृष्ण गोपाल मठपाल,रविन्द्र सिह बिष्ट,महेन्द्र गिरी,सुरेन्द्र सावंत,संजय कुमार,सोनु पांण्डे,किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस)शामिल रहे।





