सौतेले पिता ने युवती से किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

सौतेले पिता ने युवती से किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

■सौतेले पिता ने युवती से किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

■सितारगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का उसके सौतेले पिता ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया और कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां है सितारगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति से शादी कर ली। उसकी मां की मौत के बाद उसका भाई दूसरी जगह पढ़ने चला गया और वहीं पर कमरा लेकर किराए पर रहता लगा। उसकी बड़ी बहन की शादी हो गई। एक दिन उसके सौतेले पिता ने उसका नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया और उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच उसने पीलीभीत जिले के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया और अपने घर चली गई। विवाह के बाद 2021 में हुआ मायके आए तो उसके सौतेले पिता ने छेड़खानी की। यह बात उसने अपने पति को बताई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करते की धमकी दी। इस पर उसका सौतेला पिता माफी मांगने लगा तो कार्यवाही नहीं की गई। जनवरी 2026 में उसके पति की मौत के बाद सौतेला पिता उसकी ससुराल आया है उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी उसकी मोबाइल पर मैसेज भेज कर परेशान करने लगा। इस बात की जब पंचायत बुलाए गए तो वह गाली गलौज कर वहां से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page