उड़ान कोचिंग के पांच मेधावियों ने पास की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

■उड़ान कोचिंग के पांच मेधावियों ने पास की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
■सितारगंज। नगर के उड़ान कोचिंग के 5 विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का मान बढ़ाया है। जिनमें निशित पानू ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।दिसंबर माह में आयोजित इस लिखित परीक्षा में कोचिंग के 10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 5 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन किया।


इस उपलब्धि की जानकारी कोचिंग के एमडी अर्जुन सिंह राठौर ने दी। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए,उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्जुन सिंह राठौर ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।उन्होंने बताया कि सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का एडमिशन अब नवोदय में होना तय है।
नगरवासियों ने भी इस शानदार उपलब्धि पर उड़ान कोचिंग और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।





