गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारी तैनात

■गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारी तैनात
■एसडीएम ने गैस एजेंसी धारकों संग की बैठक
■सितारगंज। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों की तैनाती की है। यह अधिकारी गैस एजेंसियों पर आमद और वितरण की व्यवस्था देखेंगे। उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवांठा ने बताया कि सितारगंज गैस सर्विस पर राजस्व उप निरीक्षक सुशील जुनेजा, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चंद्र कांडपाल, तिरुपति भारत गैस सर्विस पर राजस्व उप निरीक्षक पंकज चंद्र, वीपीडीओ ललित, ब्यानधुरा गैस सर्विस नानकमत्ता पर राजस्व उप निरीक्षक दीपक वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह रावत, चित्रा एचपी गैस ग्रामीण वितरक गुरुग्राम पर राजस्व उप निरीक्षक अजय सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद गिरी, आईओसी नानकमत्ता पर राजस्व उप निरीक्षक राजीव दुबे और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चंद्रकला की तैनाती की गई है। ये अधिकारी गैस एजेंसी पर गैस आने और वहां से वितरण की जिम्मेदारी देखेंग!

■एसडीएम ने गैस एजेंसी धारकों संग की बैठक ■सितारगंज। एसडीम रविंद्र कुमार जुवांठा ने गैस एजेंसी धारकों के साथ बैठक की। एसडीएम ने गैस एजेंसी धारकों से स्टॉक और सप्लाई की जानकारी ली। उन्होंने आम जनता से कहा कि क्षेत्र में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता पहले की तरह ही गैस बुक कर उसे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों में घरेलू सिलेंडर के प्रयोग पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए एक टीम गठित कर दुकानों की जांच की जाएगी।इस दौरान बैठक में तहसीलदार हिमांशु जोशी,वरिष्ट पूर्ति निरीक्षक धर्मन्द्र धामी,के0के0 बिष्ट आदि उपस्थित रहे!






