देवेश बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा उधम सिंह नगर के जिला मंत्री

देवेश बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा उधम सिंह नगर के जिला मंत्री

■देवेश बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा उधम सिंह नगर के जिला मंत्री

■सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने देवेश कुमार को ऊधमसिंह नगर में जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी है।


देवेश ने लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया है। वह सितारगंज से छात्र संघ के सचिव गए थे। देवेश कुमार ने छात्र हितों के लिए बड़े-बड़े आंदोलन करके प्रदेश में भी अपनी अलग पहचान बनाई। देवेश कुमार ने कहा मैं एक बहुत ही सामान्य सा कार्यकर्ता हूं लेकिन फिर भी भाजपा ने मुझ पर विश्वास दिखाया और मुझे अनुसूचित मोर्चे में जिला मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है।
भाजपा नेता देवेश कुमार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जाते और उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जी का भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। देवेश ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं, मार्गदर्शकों, शुभचिंतकों और साथियों का भी आभार व्यक्त किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page