रमजान और होली पर प्रेम और भाईचारा बनाए रखें : सीओ

■रमजान और होली पर प्रेम और भाईचारा बनाए रखें : सीओ
■सितारगंज। कोतवाली परिसर में शनिवार को अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने सभी समुदाय के लोगों से रमजान, होली और जैसे आगामी त्योहारों पर शांति तथा आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रखने की अपील की।

सीओ धौनी ने बैठक में कहा कि वर्तमान में रमजान चल रहे हैं और इसके साथ ही होली और ईद के त्योहार भी नजदीक हैं। उन्होंने जोर दिया कि सभी त्योहारों पर आपसी भाईचारा और प्रेम व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।
बैठक में एसएसआई राजेन्द्र मोनियाल,नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली, बिजली विभाग के जेई महेंद्र सिंह,एसआई बबीता टम्टा, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश”सीपी,महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा कानूनगो प्रवीण राठौर,व्यापार अध्यक्ष उमेश गर्ग सोनू,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी,महेश मित्तल,सरदार लक्खा सिंह, शमशुल हक मलिक, सरफराज राजू भीमसेन गर्ग, बीना साहू, सुलोचना रावत, डॉ रेखा ठाकुर,गीता गडकोटी, पवन अग्रवाल, नरेश ठाकुर,रियाजुद्दीन, सभासद सतीश उपाध्याय,अविनाश बाल्मीकि,रिहान अंसारी,युवा नेता शक्ति त्रिपाठी,देवेश कुमार,आकाश अरोरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

(चित्र परिचय-कोतवाल सुंदरम शर्मा)
★होली पर हुड़दंग की तो खैर नहीं होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। चेताया कि पर्व की आड़ में हुड़दंग कर शांतिभंग कर माहौल बिगाड़ने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।






