■होली के त्योहार से पहले छापामारी, आबकारी विभाग की टीम ने नष्ट किया 2800 लीटर लहन, मचा हड़कंप

■होली के त्योहार से पहले छापामारी, आबकारी विभाग की टीम ने नष्ट किया 2800 लीटर लहन के साथ दो भट्टी, 80 लीटर शराब की बरामद,मचा हड़कंप
■खटीमा/नानकमत्ता:-होली के त्योहार से पहले उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर नई बस्ती नाले में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान के तहत कई स्थानों पर छापामारी की। वहीं कार्रवाई के दौरान लगभग 2800 लीटर लहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

उत्तराखंड शासन एवं आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री,भण्डारन व परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

सहायक आबकारी आयुक्त प्रतिमान कन्याल ने बताया कि मेरे नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने थाना नानकमत्ता स्थित प्रतापपुर के नई बस्ती में नाले में दबिश दी गई। टीम ने दबिश के दौरान झाड़ियों में गड्ढों में छुपाकर रखे गए लगभग 2800 लीटर लहन को नष्ट कर 80 लीटर अवैध शराब बरामद कर लिया।साथ दो भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही एक बड़ी ट्यूब भी बरामद की गई।टीम में आबकारी निरीक्षक बृजेश नारायण जोशी,उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार,प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, सिपाही,दीपक चंद्र, पंकज जोशी व बबिता राय आदि शामिल रहे!







