ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदार ने दुबई से दो भाइयों को धमकाया, केस

■ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदार ने दुबई से दो भाइयों को धमकाया, केस
■ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक के कार्य में साझेदार है आरोपी, लेनदेन का है विवाद

■सितारगंज। ग्रामीण और उसके दुबई में साझेदार भाई को विदेश में रहने वाले एक आरोपी ने धमका दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम कौंधा अशरफ निवासी गुरदेव सिंह पुत्र केहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई जसवीर सिंह हाल निवासी बिला अलसफा कम्युनिटी दुबई यूएई का निवासी है। जम्मू ट्रांसपोर्ट का मालिक हैं, जो दुबई में संचालित करता है उसके भाई के साथ अवतार सिंह पुत्र गुरनेक सिंह निवासी माजरा शासनगर निवासी आबुधाबी मुंहासा ट्रांसपोर्ट का संचालन करता हैं। अवतार सिंह जसवीर से ट्रकों का आदान-प्रदान करता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका और उसके भाई का अवतार सिंह से हिसाब किताब को लेकर विवाद चल रहा है। अवतार सिंह अपराधी किस्म का व्यक्ति है। आरोप लगाया कि अवतार सिंह दुबई में ड्रग्स स्मगलर है। उसने पाकिस्तानी महिला से शादी की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अवतार सिंह पाकिस्तानी नंबर से फोन कर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ अबू धाबी की कोर्ट में बात को लेकर केस भी चला था। जिसमें आरोपी को तीन माह की सजा भी हुई है।




