13 साल से फरार 25000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

13 साल से फरार 25000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

■13 साल से फरार 25000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

■2013 से घर में घुसकर लूटपाट करने व सिर पर डंडे से हमला करने के मामले था वांछित, 04 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

■सितारगंज। 13 साल से लूट और हमला करने में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शामिल चार बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2013 को थाना से सितारगंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों एक घर में घुसकर वादी व उसके परिवार को डरा धमकाकर घर में रखी अलमारी से सोने के जेवरात व नकदी लूट ली तथा घर में मौजूद वादी की पत्नी के सिर में डण्डे से वार कर चोट पहुंचाई। वादी गणेश सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी वार्ड नं0 06 नहरपार की तहरीर के आधार पर थाना सितारगंज पर अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध मुकदमा एफआईआर दर्ज की गई । पुलिस ने तनवीर उर्फ राजीव उर्फ राजेश उर्फ सपेरा पुत्र नियाजम उर्फ निजामुद्दीन निवासी सिलई, थाना जहानाबाद,नफीस उर्फ समीर उर्फ राज पुत्र जगीर हसन पंखिया निवासी डेरा गडवागंज डुडवारा जनपद एटा, शाकिर पुत्र जाकिर कलन्दर (छैमार) निवासी डेरा नसीरपुर भवानीपुर, जिला बदायूं व भूरा उर्फ कम्मू कलन्दर निवासी नई बस्ती नहरपार सितारगंज को गिरफ्तार कर माल बरामद किया था। जबकि सह अभियुक्त शब्बीर उर्फ सुहेल पुत्र लियार खां निवासी डेरा डुडवारा, जनपद एटा घटना के बाद से ही लगातार फरार रहा ।

जिसके विरूद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। अभियुक्त सुहेल उर्फ शब्बीर करीब 13 वर्षों से फरार चल रहा था ।थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में गठित टीम को प्राप्त इनपुट के आधार पर उपरोक्त घटना में करीब 13 वर्षों से फरार ईनामी/वांछित अभियुक्त सब्बीर उर्फ सुहेल पुत्र लियार खां की तलाश में पुलिस टीम राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भेजी गई । रविवार को अभियुक्त सब्बीर उर्फ सुहेल उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर अमरोहा बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष उमेश कुमार- थाना नानकमत्ता, एसआई कैलाश देव, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार, कांस्टेबल प्रकाश आर्या,शुभम सैनी शामिल रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page