शिविर में छात्राओं को मेहंदी और गिफ्ट हैंपर बनाने का दिया प्रशिक्षण

शिविर में छात्राओं को मेहंदी और गिफ्ट हैंपर बनाने का दिया प्रशिक्षण

■शिविर में छात्राओं को मेहंदी और गिफ्ट हैंपर बनाने का दिया प्रशिक्षण

■ सितारगंज। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज में शीतकालीन शिविर का तृतीय दिवस समाज सेविका वीना शाहू द्वारा उपस्थित छात्रों को जूस वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में बढ़ते कदम संस्था के संस्थापक तेजिंदर सिंह माटा” सोनू”, एवं राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह रावत ने मार्गदर्शन किया। इस शीतकालीन शिविर में प्रशिक्षण दे रही मंजू, सना एवं सोनिया ने छात्राओं को मेहंदी प्लेटर एवं लोहड़ी के लिए गिफ्ट हैंपर आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से सिखाया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं वंदना प्रस्तुत किया गया। साथ ही महक आर्य द्वारा स्वरचित कविता भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थापक प्रधानाचार्य डॉक्टर अर्चना पाठक ने आए गए अतिथियों को स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page