अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच जनभावनाओं का सम्मान: देवेश

अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच जनभावनाओं का सम्मान: देवेश

■अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच जनभावनाओं का सम्मान: देवेश

■सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकित भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति करना जनभावनाओं का सम्मान है। भाजपा के युवा नेता देवेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा। देवेश कुमार ने कहा कि यह पूरे प्रकरण में इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार ने अब तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। साथ ही हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ ऑडियो क्लिप के संबंध में भी अलग-अलग एफ आर आई दर्ज की गई हैं। जिन पर जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी है। कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य साक्ष्यों की अनदेखी नहीं की जाएगी।
कहा कि स्वर्गीय अंकित के माता-पिता के इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की सीबीआई से जांच करने का निर्णय लिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page