बनबसा से ड्रग, लखीमपुर खीरी के तीन तस्कर गिरफ्तार –

■बनबसा से ड्रग, लखीमपुर खीरी के तीन तस्कर गिरफ्तार –
■उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश तक का नशे का बड़ा नेक्सस एसटीएफ ने किया ध्वस्त, भारी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामद

■बनबसा। एसटीएफ, एसओजी और बनबसा पुलिस ने तीन नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी सप्लाई उत्तराखंड के अलावा नेपाल में सप्लाई होनी थी। बरामद हेरोइन की कीमत 2 करोड 40 लाख रुपये है। एक पर यूपी के लखीमपुरी जनपद में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, एसओजी चम्पावत व थाना बनबसा पुलिस के साथ मिलकर 03 नशा तस्करों सुरजदीप सिंह पुत्र जस्वंत सिंह निवासी मझरा पूर्व थाना परवाहा जिला लखीमपुर खीरी, करनेल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी दरलाजपुर थाना सिंघाही जिला लखीमपुर खीरी , गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी बेलराजपुर थाना सिंघाही जिला लखीमपुर खीरी को बनबसा थाना क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं। ये पूर्व में भी कई बार नशे की बड़ी खेप उत्तराखण्ड, नेपाल, मुंबई, गोवा पहुंचाने में सफल रहे हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उत्तराखंड के रास्ते नेपाल मे हेरोइन की तस्करी करते हैं। तीनों तस्कर एक मोटरसाइकिल के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे, जिसकी कि खपत नेपाल मे की जानी थी, टीम के द्वारा जाल बिछाकर धर-दबोचा गया है। तीनो से टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है पता लगाया जा रहा है। ने एसटीएफ टीम में
निरीक्षक विकास चौधरी, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक केजी मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, रविन्द्र बिष्ट, टेक्निकल सहायक किशन शर्मा एसओजी चम्पावत
के उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, गणेश बिष्ट, नासिर, कॉन्स्टेबल सुरज,थाना बनबसा टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट हेड कॉन्स्टेबल पूरन आर्या शामिल हैं!




