अवैध खनन पर प्रशासन का ताबड़तोड़ प्रहार

■अवैध खनन पर प्रशासन का ताबड़तोड़ प्रहार
■ निर्मल नगर में निरीक्षण से मचा हड़कंप


■सितारगंज : उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवाठा के सख्त निर्देशों के तहत अवैध खनन पर नकेल कसने उतरी प्रशासनिक टीम ने रविवार सुबह करीब आठ बजे निर्मल नगर क्षेत्र में अचानक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कई ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिलने से क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की आशंका और गहरा गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके से ही खनन विभाग से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे मामले से अवगत कराया गया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पटवारी दीपक मेहर ने बताया कि जिस भूमि पर खनन किया जा रहा था, वह नदी क्षेत्र की है या किसी निजी खेत की, इसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। भूमि की स्पष्ट पहचान के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र लाल, अमित शाही, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, पटवारी दीपक मेहर, दीपक वर्मा, रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




