22 ग्राम स्मैक के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार

22 ग्राम स्मैक के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार

■22 ग्राम स्मैक के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार।


■बनबसा : पुलिस ने 22 ग्राम स्मैक के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर चैकिंग के दौरान ग्राम देवीपुरा जंगल में सैमल के पेड़ के नीचे 22 ग्राम स्मैक सहित 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे सें 3 मोटर साइकिल, 2 स्कूटी, 18980 रूपये नगद, 5 मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया ग़या ।आरोपियों के विरुद्घ एनडीपीएस मैं मुकादम दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शशांक भण्डारी पुत्र चन्द किशोर सिंह निवासी चन्दनी बनवसा उम्र 33 वर्ष, अभिषेक दमय पुत्र गोरखे दमय निवासी दोधारा चांदनी नेपाल जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 19 वर्ष, दलीप चन्द पुत्र मगनी चन्द, निवासी वार्ड नंबर 5 सुखा साल थाना गड्डा चौकी जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 35, आशीष चन्द पुत्र वीर बहादुर चन्द, निवासी वार्ड नंबर 10 सुखासाल तीन तारा थाना गड्डा चौकी जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 32, रोहित सिंह महर पुत्र खुशाल सिंह महर निवासी ग्राम चन्दनी बनवसा उम्र 28, किशन कार्की पुत्र करन कार्की निवासी, वार्ड नंबर 10 गड्डा चौकी जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 26 है । उन्होंने बताया कि पुछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि गलत संगत में पड़कर वो नशा करना सीख गये अब स्मैक पीने की आदी है l नशा करने के लिए वो स्मैक रोहनलाल पुत्र इतवारी लाल निवासी वार्ड नंबर 5 बनबसा, सूरज उर्फ ड्रामा पुत्र रामअवतार कश्यप निवासी वार्ड नंबर 7 बनबसा, सौरभ उर्फ खुक्का पुत्र नरेशपाल निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती बनबसा से लेकर आते है ! पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, महेन्द्र डगवांल, कांस्टेबल उमेश राज, कुलदीप सिंह,ललित चौधरी, सूरज कुमार शामिल थे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page