समय पर नहीं उठ रहा कूड़ा, शहर में मच्छरों का आतंक

समय पर नहीं उठ रहा कूड़ा, शहर में मच्छरों का आतंक

■समय पर नहीं उठ रहा कूड़ा, शहर में मच्छरों का आतंक

■डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना बनी शोपीस


■सितारगंज। नगरीय क्षेत्र के मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों से समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जबकि डोर-टू-डोर लाखों रुपये प्रतिमाह पर कूड़ा कलेक्शन का ठेका हुआ है।


लोगों का कहना है कि डोर-टू-डोर योजना का मकसद यही है कि हर घर से कूड़ा उठे और पूरा शहर स्वच्छ रहे। लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। कर्मियों की लापरवाही और व्यवस्थाओं की कमी के कारण कूड़ा समय पर नहीं उठता और गलियां गंदगी से पट जाती हैं।
इस बीच यह चर्चा भी तेज है कि ठेके के नाम पर नगर पालिका से लाखों रुपये का मोटा भुगतान किया जा रहा है। जबकि जमीनी स्तर पर सफाई का काम नजर ही नहीं आ रहा। तो इतनी बड़ी रकम आखिर किस आधार पर खर्च कर दी जा रही हैं।
इसी के साथ नगरवासी इस बात से भी नाराज हैं कि उनसे कूड़े का शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि उसके बदले में उन्हें सुविधा न के बराबर मिल रही है। लोगों का आरोप है कि यह जनता के साथ दोहरी मार है एक तरफ सेवा अधूरी और दूसरी तरफ जेब पर बोझ
नगर के बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्यवाही के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page