फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट में 13 वां आरोपी गिरफ्तार

■फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट में 13 वां आरोपी गिरफ्तार
■एक ही फर्जी लाइसेंस नम्बर पर बने दो कूटरचित लाइसेंस

■काशीपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क की जांच में ऐसा बड़ा खुलासा, जिसकी गंभीरता और व्यापकता ने पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर की जांच का विषय बना दिया है।काशीपुर में एसटीएफ की सटीक एवं प्रभावी दबिश, फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एक और अभियुक्त अवैध हथियार, कारतूस व फर्जी लाइसेंस समेत गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक 13 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं। 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
- पलविन्दर सिंह पुत्र स्व0 धर्मसिंह निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
बरामदगी
- 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.30 बोर)
- 04 जिंदा कारतूस (.30 बोर)
- 01 राइफल (.315 बोर)
- 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
एसटीएफ टीम
निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा, कांस्टेबल रवि बोरा, हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज बवाड़ी, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल शामिल रहे।





