लापरवाही-पूर्व सीएम के निधन पर शोक, फिर भी खुली रही सितारगंज सीएचसी की ओपीडी

■पूर्व सीएम के निधन पर शोक, फिर भी खुली रही सितारगंज सीएचसी की ओपीडी
■सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर घोषित किया है राजकीय शोक

■सितारगंज। एक तरफ राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया गया है दूसरी तरफ सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला रहा। सरकारी आदेश के बावजूद यहां ओपीडी का संचालन किया गया। ओपीडी में मरीजों की जांच भी की गई। इससे सरकारी अस्पताल के व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी का लंबी बीमारी से निधन हो गया था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर राज्य में सरकारी की ओर से राजकीय शोक घोषित किया गया है। सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश है। इसके बावजूद सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ कुलदीप यादव की देखरेख में अवकाश के दिन ओपीडी सेवाएं संचालित की गईं। इससे अस्पताल की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। लोगों का का कहना है कि अगर राजकीय शोक के साथ अवकाश घोषित किया गया था तो अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित हो सकती हैं, इसके बाद भी सीएचसी अधीक्षक डॉ कुलदीप यादव ने लापरवाही बरती। अस्पताल में अब भी बन रही आप लाइन ओपीडी पर्ची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में पिछले डेढ़ 2 महीने से व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। दे दो मैं पहले से ही ऑनलाइन की जगह अस्पताल में ऑफलाइन पर्ची बनाने का काम शुरू हुआ था जो अब तक पटरी पर नहीं आ पाया। इससे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में है।




