महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए रंगारंग कार्यक्रम

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए रंगारंग कार्यक्रम

■महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हुए रंगारंग कार्यक्रम

■सितारगंज। महाराणा प्रताप की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक से मुख्य चौक होते हुए महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट तक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभमुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, उदय राणा एवं रामभरोसे राणा ने दीप प्रज्वलित कर और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मंत्री बहुगुणा ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर मुकेश सनवाल, अमित रस्तोगी, भोला जोशी, रूप सिंह राणा, मिथलेश देवी, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, आशा देवी, आनंद बल्लभ भट्ट, राकेश त्यागी, गणेश राणा एवं बसंत सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page