एसटीएफ के मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, दुकान स्वामी गिरफ्तार

■एसटीएफ के मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा, दुकान स्वामी गिरफ्तार
■गदरपुर। एसटीएफ, थाना गदरपुर और ड्रग इंस्पेक्टर ने गदरपुर में प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल, गोलियां तथा प्रतिबन्धित कफ सीरप सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यह 2026 में उत्तराखण्ड राज्य में अब तक की सबसे बडी नशीली दवाओं की खेप बरामद की गई है।

एसटीएफ कुमाऊं यूनिट संयुक्त कार्यवाही में मेडिकल स्वामी के कब्जे से करीब 10000 प्रतिबन्धित नशीली गोलियों एवं कफ सीरप बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 अजय सिंह द्वारा एसटीएफ टीमों को राज्य में नशे का कारोबार कर रहे अपराधियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिये गये थे। निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में एसटीएफ टीम गदरपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर कुमार मेडिकल हाॅल में ड्रग इन्सपेटर एवं स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की गयी तो भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों एवं कफ सीरप की बरामदगी हुई। मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड एक, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेैबलेट तथा 51 प्रतिबन्धित कोडीन कफ सीरप बरामद किए गए। व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है।
एसटीएफ टीम
निरीक्षक विकास चौधरी,
उप निरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी, कृष्ण गोपाल मठपाल, कांस्टेबल जीतेन्द्र कुमार, किशन चन्द्र, टेक्निकल हैंड
ड्रग इन्सपेक्टर निधि शर्मा,
कोतवाली गदरपुर एसआई नरेश चन्द्र पंत
कांस्टेबल दिनेश रावत, दिनेश विष्ट शामिल हैं





