महिला सशक्तिकरण उत्तराखंड की रीढ़

■महिला सशक्तिकरण उत्तराखंड की रीढ़
■उत्तराखंड। उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन को ओर से उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट का आयोजन किया गया। इस समिट का उद्देश्य राज्यभर में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना था। विनोद उनियाल राज्य महिला उद्यमिता परिषद उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने मुख्य अतिथि रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए विनोद उनियाल ने कहा: “महिला सशक्तिकरण प्रगतिशील उत्तराखंड की रीढ़ है। जब महिलाओं को संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर मिलते हैं, तो वे आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति बन जाती हैं।”


समिट की एक प्रमुख विशेषता रही 51 महिला उद्यमियों और परिवर्तनकर्ताओं का सम्मान, जिसे अनुराधा जोशी उपाध्यक्ष – सुशीला देवी सेंटर फॉर प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च द्वारा किया गया। इन महिलाओं को उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व और सामुदायिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समिट को कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया। अंकिता जोशी, उपाध्यक्ष एवं निदेशक एसीआईसी उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन ने कहा: एसीआईसी महिलाओं को इनोवेशन, स्टार्टअप सहायता, इन्क्यूबेशन, फंडिंग और संरचित मेंटॉरशिप प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
डॉ. धरम बुद्धि, कुलपति उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने कहा: “विश्वविद्यालय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जहाँ महिला उद्यमियों को शोध, मार्गदर्शन और इन्क्यूबेशन समर्थन मिल सके।”
प्रो. राजेश सिंह, निदेशक अनुसंधान एवं नवाचार ने साझा किया: “महिलाओं द्वारा संचालित रिसर्च-आधारित उद्यमिता और जमीनी स्तर पर नवाचार राज्य में समावेशी विकास को तेज कर सकते हैं।”
प्रो. अनीता गहलोत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन ने कहा:
“यह समिट महिला उद्यमियों का एक मजबूत नेटवर्क बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ वे एक-दूसरे के साथ सहयोग कर सकें । अपने व्यवसायों को विस्तार दे सकें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर सकें।”
सभी वक्ताओं ने सामूहिक रूप से महिला-नेतृत्व वाले उद्यमिता विकास, सामुदायिक भागीदारी, बाल अधिकार संरक्षण और सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी निकायों और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन की सामाजिक सशक्तिकरण, नवाचार और समावेशी विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में उद्यमियों, शिक्षाविदों, समुदाय नेताओं और छात्रों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली, जिसने इसे संवाद, नेटवर्किंग और प्रेरणा का प्रभावशाली मंच बनाया।






