27 वर्षों से बटुकों का हर साल यज्ञोपवीत कराते हैं महेश चंद्र तिवारी

27 वर्षों से बटुकों का हर साल यज्ञोपवीत कराते हैं महेश चंद्र तिवारी

■27 वर्षों से बटुकों का हर साल यज्ञोपवीत कराते हैं महेश चंद्र तिवारी

■ कालाढूंगी। वन निगम में कार्यरत महेश चंद्र समाजसेवा में भी आगे रहते हैं। वह धार्मिक परंपरा के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। हर साल वह कालाढूंगी में बटुकों का अपन खर्च पर यज्ञोपवीत कराते हैं।

वसंत पंचमी पर महेश चंद्र तिवारी हर साल यज्ञापवीत संस्कार कालाढूंगी के प्राचीन मंदिर शिव मंदिर पर यज्ञोपवीत कराते हैं। वह अब तक 2900 बटुकों का यज्ञोपवीत करा चुके हैं। इस साल भी वसंत पंचमी पर उन्होंने सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया। महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि वह अब तक करीब 2900 बटुकों का यज्ञोतवीत करा चुके हैं। हर साल वसंत पंचमी के दिन वह सामूहिक यज्ञोपवीत का आयोजन कराते हैं। उसका खर्च वह स्वयं उठाते हैं।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page