गांव में स्मैक बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

■गांव में स्मैक बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार
■अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 ग्राम स्मैक बरामद

■नानकमत्ता। पुलिस ने इस हेरोइन साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 19.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना नानकमत्ता पुलिस ने चेकिंग कुलदीप सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला थाना नानकमत्ता को 19.80 ग्राम स्मैक/हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।
अभियुक्त कुलदीप ने पूछताछ में आसपास के अन्य नशा बेचने वालों के नाम भी बताए हैं ,जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसआई मनोज जोशी, एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल नवीन जोशी, विद्या रानी शामिल रहीं।




