घर पर चढ़कर दी धमकी पुलिस से शिकायत

घर पर चढ़कर दी धमकी पुलिस से शिकायत

■घर पर चढ़कर दी धमकी, पुलिस से शिकायत

■सितारगंज। एक व्यक्ति को घर पर चढ़कर कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पर मामले की शिकायत पुलिस से की है। ग्राम गोठा निवासी अनिल राव पुत्र सीताराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की रात में घर में परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 10:30 बजे आधा दर्जन लोग मुंह बांधकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। बेल बजाने पर वह घर के बाहर निकले। आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उनका जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उन्होंने घर में भाग कर दरवाजा बंद कर लिया और अपनी जान बचाई। अनिल ने आरोप लगाया है कि उनको पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है। अनिल ने बताया कि रात में ही उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती है आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page