गोमांस बेचने के आरोपी पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

गोमांस बेचने के आरोपी पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

■गोमांस बेचने के आरोपी पर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

■सितारगंज।गोमांस बेचने के आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिबंधित मवेशी का मांस बिक्री करने की सूचना पर गोवंश संरक्षण टीम ने वार्ड 12 में छापा मारा था। इस बीच आरोपी फरार हो गया था। मौके से टीम को प्रतिबंधित पशु का मांस मिला है। पुलिस ने आरोपी मोहसिन पुत्र मोहम्मद अली के खिलाफ गोवंश का मीट की बिक्री करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को मौके से चार किलो मीट मिला था। आरोपी मोहसिन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू वादी संगठनों ने कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मोहम्मद मोहसिन को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान अजय भगत,सिमरजीत सिंह,विनीत कुमार,उदय ठाकुर,राजन,आजाद कुमार,राकेश, सूरज आदि शामिल है!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page