महिलाओं और बच्चियों को जागरूक कर रहीं कांस्टेबल ज्योति शर्मा,

■महिलाओं और बच्चियों को जागरूक कर रहीं कांस्टेबल ज्योति शर्मा,
■मिशन शक्ति के तहत गांवों और कस्बों के साथ स्कूलों में चल रहीं अभियान

■सितारगंज। कांस्टेबल ज्योति शर्मा महिलाओं और बच्चियों को जागरुक कर रही हैं। मिशन शक्ति के तहत वह स्कूलों, गांवों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बता रहीं हैं। उनको सरकारी योजनाओं से संबंधित पंफलेट देने के अलावा हेल्पलाइन नंबर भी बताती हैं।

कोतवाली सितारगंज में ज्योति शर्मा की तैनाती है। उनको वर्तमान समय में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। उसको ज्योति लगातार बखूबी निभा रही हैं। ज्योति शर्मा अक्टूबर महीने से ही लगातार विद्यालयों, गांवों और कस्बों में जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। वह महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कानूनी मदद प्राप्त करने के बारे में जागरूक करती हैं। इसके अलावा महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देती हैं। वह स्कूल में जाकर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर और समस्या आने शिकायत करने और मदद प्राप्त करने के बारे में बताती हैं।




