उत्तराखंड खनन नीति के तहत चुगान कार्य की शुरुआत

■उत्तराखंड खनन नीति के तहत किच्छा, उधम सिंह नगर में चुगान कार्य की शुरुआत
■खनन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कड़े कदम उठाए

■किच्छा (उधम सिंह नगर): उत्तराखंड की खनन नीति और नियमावली के तहत किच्छा में चुगान कार्य की शुरुआत हो गई है। खनन विभाग द्वारा इस कार्य की शुरुआत के साथ ही अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण और परिवहन के नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
खनन विभाग ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि खनन कार्य पूरी तरह से कानूनी तरीके से हो। इसके साथ ही विभाग ने ओवरलोडिंग पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब से ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की जाएगी और सभी खनन कार्य में निर्धारित सीमा से अधिक लोड करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
साथ ही, अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए ई-चेक गेट की व्यवस्था की गई है। इ चेक गेट्स के माध्यम से अब अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों पर ऑटो चालान की व्यवस्था लागू की गई है यह कदम अवैध खनन और परिवहन पर नियंत्रण के लिए एक और मजबूत उपाय साबित होगा।
खनन विभाग के अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य खनन कार्य को पारदर्शी और कानून के तहत संचालित करना है, ताकि पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके। विभाग का यह प्रयास खनन व्यवसाय में अनुशासन और कायदे की ओर एक बड़ा कदम है।




