बिजटी चौराहे पर प्रत्येक रविवार को होगा निशुल्क भोजन वितरण

■बिजटी चौराहे पर प्रत्येक रविवार को होगा निशुल्क भोजन वितरण
■ सितारगंज। बढ़ते कदम सेवा समिति की ओर से रविवार को निशुल्क भोजन वितरण की शुरूआत की गई।

बिजटी चौराहा स्थित शनि मंदिर पर प्रत्येक रविवार को भोजन वितरण होगा। तेजिंदर सिंह सोनू माटा ने कहा की सेवा कार्य की शुरुआत की प्रत्येक रविवार का कार्यक्रम रहेगा। आगे अगर प्रभु की इच्छा रही तो इसको नियमित रूप के किया जाएगा। इस मौके पर हिमांशु पंत, रोहित बिष्ट,रमन बोरा,शुभम गोयल,बीना साहू,रामावतार गुप्ता,खिलेंद्र चौहान,सचिन रस्तोगी आदि रहे।




