फरार चल रहा लूट का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

फरार चल रहा लूट का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

■फरार चल रहा लूट का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

■सितारगंज। फरार चल रहे लूट के पांच हजार ईनामी बदमाश को सितारगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि एक फरवरी 2025 को गुड्डू सक्सेना निवासी वार्ड छह ने सितारगंज में तहरीर देकर बताया कि एक फरवरी की सुबह अज्ञात बदमाशों ने उसके भाई राकेश की चाय और परचून के खोखे पर जाकर हथियार से उसके सिर में वार कर दिया। उसके खोखे से 3000 रुपये और तीन मोबाइल फोन व पैन कार्ड लूट ले गए।

इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।मैनुवली सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त की गई। इस दौरान विकास पाल उर्फ मुर्गा निवासी सतपाल पेट्रोल पंप, बिहारी काॅलोनी ओपन यूनिवर्सिटी के पीछे, थाना हल्द्वानी, रोहित पाल निवासी फूलचौड़, थाना हल्द्वानी, चेतन सिंह बिष्ट निवासी हरिपुर जमन सिंह, थाना हल्द्वानी नैनीताल का नाम प्रकाश में आया। चार फरवरी को विकास पाल उर्फ मुर्गा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है।

दो आरोपियों रोहित पाल व चेतन सिंह बिष्ट लगातार फरार चल रहे थे। दोनों के ​​खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रोहित पाल पर एसएसपी ने पांच हजार की ईनाम राशि घोषित की थी। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर ईनामी रोहित पाल उर्फ छोटू को चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अभियोग से संबंधित चोटिल राकेश कुमार का लूटा गया पैन कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का नशा करता है।

घटना वाले दिन भी तीनों स्मैक खरीदने जा रहे थे, पैसे कम थे तो एकांत में चाय का खोखा दिखा। यहां चाय वाले के गल्ले में पैसे देखे। सुबह आवाजाही कम थी तो गल्ले से पैसे मोबाइल फोन आदि लूट लिए। विरोध करने पर दुकानदार के पास में ही पड़ी कुल्हाडी से उसे घायल कर भाग गए। वांछित चेतन सिंह बिष्ट की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम

एसएसआई विक्रम सिंह धामी, एसआई प्रकाश चंद्र भट्ट,

अपर उप निरीक्षक राकेश सिंह रौंकली, सुरेंद्र सिंह दानू, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, किरन मेहता, गिरीश चंद्र , अमित जोशी, भवान सिंह, कपिल कुमार आदि शामिल है!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page