सिसौना में 450 लोगों ने एक स्वर में गाया वंदेमातरम्, राष्ट्रप्रेम से गूंजा विद्यालय

सिसौना में 450 लोगों ने एक स्वर में गाया वंदेमातरम्, राष्ट्रप्रेम से गूंजा विद्यालय

■सिसौना में 450 लोगों ने एक स्वर में गाया वंदेमातरम्, राष्ट्रप्रेम से गूंजा विद्यालय

■‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और राष्ट्रीय चेतना को किया याद

■सितारगंज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसौना में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों समेत 450 लोगों ने एक साथ वंदेमातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि वंदेमातरम् ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जन-जन में राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना जगाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कमांडेंट कल्याण सिंह ने कहा कि वंदेमातरम् में भारत माता की प्रकृति, संस्कृति और समृद्धि का सुंदर चित्रण है। यह गीत भारत की आत्मा का स्वर और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन गया है।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक रमेश पालिवाल ने किया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा ने अतिथियों का परिचय कराने के साथ आभार व्यक्त किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल साक्षी और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज की प्राचार्य प्रो. रेनू रानी बंसल सत्यापन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page