आरपीआई (आठवले) से अवतार सिंह होंगे सितारगंज विधानसभा प्रत्याशी

■आरपीआई (आठवले) से अवतार सिंह होंगे सितारगंज विधानसभा प्रत्याशी
■प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा, 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी

■सितारगंज। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने सितारगंज विधानसभा सीट से अवतार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को खटीमा रोड स्थित अमर होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह की मौजूदगी में अवतार सिंह के नाम की घोषणा की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। पार्टी एनडीए का समर्थन करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी उत्तराखंड की 40 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। इसके तहत हल्द्वानी से प्रमिला देवी और सितारगंज से अवतार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद अवतार सिंह ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के जमीनी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने किसानों के धान का भुगतान लंबित होने, बढ़ती बेरोजगारी और गरीबों को न्याय नहीं मिलने जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर वह चुनाव में जोर-शोर से प्रचार करेंगे और जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।



