फार्मर आईडी की अनिवार्यता खत्म होने पर किसानों में खुशी, मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

■फार्मर आईडी की अनिवार्यता खत्म होने पर किसानों में खुशी, मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

■सितारगंज। किसानों के हित में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के निर्णय का क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया है। गुरुवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति, सितारगंज परिसर में क्षेत्र के किसानों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रति आभार जताया। इस दौरान किसानों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई और इसे किसानों के हित में सराहनीय निर्णय बताया।
किसानों ने कहा कि फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त होने से कृषकों को राहत मिलेगी। उन्होंने किसान हित में निर्णय लेने के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम किसानों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर गुरुसाहब सिंह, शेर सिंह मल्ली, प्रकाश सिंह, रेशम सिंह, भीष्म नारायण, रजा, गुरुचरण सिंह, रवि ग्रेवाल, धर्मेंद्र चौधरी, साहब सिंह, मनोज जोशी, बूटा सिंह, अनिरुद्ध राय, राकेश त्यागी, भूपेंद्र मात्याली, बिशन दत्त, जीएस बेदी, जितेंद्र सैनी, रहीसुद्दीन खान, दलजिंदर, नरेश, रविश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे।



